नदी में डूबे दो बच्चों का नहीं मिला शव, एसडीओ कर रहे हैं कैंप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा : प्रखंड के टोड़लपुर पंचायत के निस्ता गांव में गोंदरी पुल के समीप गरखे नदी में स्नान के क्रम में डूब जाने से दो बच्चों की मौत हो गयी. देर शाम तक मछुआरा एवं स्थानीय गोताखोर 13 वर्षीय किशोर महादेव कुमार एवं 10 वर्ष की बच्ची सुरुचि के शव की तलाश करते रहे. एसडीओ […]
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा : प्रखंड के टोड़लपुर पंचायत के निस्ता गांव में गोंदरी पुल के समीप गरखे नदी में स्नान के क्रम में डूब जाने से दो बच्चों की मौत हो गयी. देर शाम तक मछुआरा एवं स्थानीय गोताखोर 13 वर्षीय किशोर महादेव कुमार एवं 10 वर्ष की बच्ची सुरुचि के शव की तलाश करते रहे.
विज्ञापन
एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह, एसडीपीओ रंजन कुमार, बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर, सीओ नीरज कुमार आदि घटनास्थल पर कैंप कर शव की तलाशी कराते रहे. बीडीओ ने बताया कि शाम 6:30 बजे अंधेरा होने के कारण शव की तलाशी का कार्य रोक दिया गया.
उन्होंने बताया कि शव की खोज करने बालगुदर से मछुआरों को बुलाया गया था. बीडीओ ने बताया कि शुक्रवार का सुबह से शव खोजने का कार्य पुनः शुरू किया जायेगा. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भागलपुर की एचडीआरएफ टीम द्वारा शव की तलाशी किया जायेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन