ePaper

स्कूलों में भी मनाया गया गुरु पूर्णिमा

Updated at : 17 Jul 2019 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूलों में भी मनाया गया गुरु पूर्णिमा

लखीसराय : बौद्ध बिहार प्रतिष्ठान के तत्वावधान में नाथ पब्लिक स्कूल के विश्वनाथपुरम प्रांगण में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए संस्था द्वारा संचालित गरीब बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा अभियान के अंतर्गत संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत गरीब बच्चों का नामांकन लिया गया. संस्थान के […]

विज्ञापन

लखीसराय : बौद्ध बिहार प्रतिष्ठान के तत्वावधान में नाथ पब्लिक स्कूल के विश्वनाथपुरम प्रांगण में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए संस्था द्वारा संचालित गरीब बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा अभियान के अंतर्गत संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत गरीब बच्चों का नामांकन लिया गया. संस्थान के सचिव विश्वनाथ प्रसाद ने बताया कि उनके द्वारा जो बच्चों के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. उसे आगे भी सदैव जारी रखा जायेगा.

उन्होंने कहा कि समाज का विकास तभी संभव है, जब समाज के सभी वर्गों का उत्थान एक परिवेश में संभव हो. समाज में सभी को एक समान अवसर प्रदान हो इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है. इसके साथ-साथ जल संरक्षण को लेकर भी बच्चों के मध्य विचारों का आदान-प्रदान किया गया. बच्चों ने इसके लिए यह संकल्प लिया कि वह यहां से मिली जानकारी को अपने आसपास फैलाने का कार्य करेंगे.
जन जागरूकता अभियान भी चलायेंगे. मौके पर श्री प्रसाद ने बच्चों को महर्षि वेद व्यास के जन्मदिन की भी चर्चा की और बच्चों को उनके तथा उनकी कृति के बारे में विस्तार से बताया. समारोह के अंत में श्री प्रसाद के द्वारा पौधारोपण का कार्य भी किया गया. मौके पर रोहित, राकेश, नंदिनी, बिंदु, दिलीप, अमरजीत, रमाकांत, महेश, धीरज, अमित, ऋषि, विद्यालय की छात्रा शुभांगी सोनी, रेणु, पुष्कर, ऋषिकेश, पूजा, लक्ष्मी आदि बच्चों ने अपनी उपस्थिति से सबका मन मोहा.
गुरु पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगायी आस्था की डुबकी
लखीसराय : जिले के बड़हिया नगर पंचायत में अवस्थित कॉलेज घाट में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगायी तथा डुबकी लगाने के बाद स्थानीय शिव-पार्वती मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक तथा मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की. आज बड़हिया धार्मिक पर्यटक स्थल जैसा लग रहा था चारों तरफ स्टेशन बाजार बस स्टैंड पर श्रद्धालुओं श्रद्धालु नजर आ रहे थे.
बोले मंदिर व्यवस्थापक
जगदंबा मंदिर ट्रस्ट के सचिव जयशंकर सिंह उर्फ भादो बाबू एवं कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को वैसे ही श्रद्धालुओं का भीड़ रहती है ऊपर से आज गुरु पूर्णिमा रहने के कारण अत्यधिक भीड़ हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन