डॉक्टर्स डे के मौके पर सम्मानित किये गये जिले के चिकित्सक

Updated:
विज्ञापन

लखीसराय : लायंस क्लब ऑफ लखीसराय के तत्वावधान में सोमवार को चितरंजन रोड अवस्थित लायंस क्लब सभागार में इसके अध्यक्ष डॉ कुमार अमित की अध्यक्षता में आईएमए के सभी चिकित्सकों को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया. सीनियर डॉ राजकुमारी सिंह, डॉ श्रीनारायण प्रसाद सिंह, डॉ अवध प्रसाद सिंह, डॉ उपेंद्र प्रसाद सिंह को चादर व मोमेंटो […]

विज्ञापन

लखीसराय : लायंस क्लब ऑफ लखीसराय के तत्वावधान में सोमवार को चितरंजन रोड अवस्थित लायंस क्लब सभागार में इसके अध्यक्ष डॉ कुमार अमित की अध्यक्षता में आईएमए के सभी चिकित्सकों को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया. सीनियर डॉ राजकुमारी सिंह, डॉ श्रीनारायण प्रसाद सिंह, डॉ अवध प्रसाद सिंह, डॉ उपेंद्र प्रसाद सिंह को चादर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
इनके अलावा इस समारोह में सम्मानित किये जाने वाले चिकित्सकों में से डॉ बलराम शर्मा, डॉ श्याम सुंदर प्रसाद सिंह, डॉ राजकिशोरी सिंह, डॉ सुरेश शरण, डॉ रामानुज प्रसाद सिंह, डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ जेपी शर्मा, डॉ पंकज कुमार, डॉ मेजर चंद्रमोहन, डॉ संजय कुमार, डॉ कमलनयन, डॉ कंचन, डॉ अमित, डॉ रुपा सहित कई अन्य लोग भी शामिल हैं.
समारोह का संचालन सचिव मनोरंजन कुमार ने किया. इस दौरान लायंस गौतम गिरियगे, संजीव स्नेही, प्रेमचंद, प्रभात, रंजन कुमार सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे. समारोह के अंत में आगत अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन डॉ एसएसपी सिंह ने किया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन