ePaper

15 जून को खुलेंगे प्रारंभिक व माध्यमिक विद्यालय

Updated at : 11 Jun 2019 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
15 जून को खुलेंगे प्रारंभिक व माध्यमिक विद्यालय

लखीसराय : भीषण गर्मी के प्रकोप से बच्चे तो क्या आम लोगों का भी जीना दुर्लभ बना हुआ. सूर्य की किरण धरती पर पड़ते ही गर्मी अपना रूप दिखाना शुरू कर देता है. 11 और 12 बजे रूद्र रूप हो जाता है, जिसको देखकर मुंगेर के आयुक्त पंकज पाल ने मुंगेर क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक को […]

विज्ञापन

लखीसराय : भीषण गर्मी के प्रकोप से बच्चे तो क्या आम लोगों का भी जीना दुर्लभ बना हुआ. सूर्य की किरण धरती पर पड़ते ही गर्मी अपना रूप दिखाना शुरू कर देता है. 11 और 12 बजे रूद्र रूप हो जाता है, जिसको देखकर मुंगेर के आयुक्त पंकज पाल ने मुंगेर क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक को सभी सभी सरकारी एवं गैर सरकारी प्रारंभिक, माध्यमिक विद्यालयों को 15 जून तक पठन-पाठन स्थगित करने का आदेश दिया.

क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक ने सभी डीइओ को को भीषण गर्मी एवं बच्चों के हित में 15 जून तक प्रारंभिक एवं माध्यमिक सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों का पठन-पाठन स्थगित करने का आदेश दिया है.
डीइओ सुनयना कुमारी ने संचिका तैयार कर जिलाधिकारी से आदेश लेकर 15 जून तक पठन-पाठन स्थगित का आदेश दिया है, लेकिन शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विभागीय कार्यों का निष्पादन करेंगे. बताते चलें कि भीषण गर्मी के बावजूद जिलाधिकारी ने सोमवार को प्रारंभिक विद्यालयों छह से दस बजे तक संचालन का आदेश निर्गत किये थे और शिक्षक 11 बजे तक रहेंगे, लेकिन सोमवार को भीषण गर्मी के प्रकोप देखकर आयुक्त पंकज पाल को विद्यालय बंद करने का आदेश देना पड़ा.
बोले डीइओ
डीइओ सुनयना कुमारी ने बताया क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, जिलाधिकारी के आदेश पर 15 जून तक माध्यमिक, प्रारंभिक विद्यालयों सरकारी एवं गैर सरकारी का पठन-पाठन स्थगित रहेगी. अब 18 जून से विद्यालय खुलेगा क्योंकि 16 को रविवार एवं सोमवार को कबीर जयंती की छुट्टी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन