ePaper

बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला

Updated at : 10 May 2019 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला

लखीसराय : चानन थाना क्षेत्र में एक बार फिर बालू माफियाओं ने अपने बढ़े हुए मनोबल का परिचय देते हुए अवैध बालू करोबार के खिलाफ कार्रवाई करने गये पुलिस बल पर हमला कर दिया. जिसमें में थानाध्यक्ष चंदन कुमार सहित दो सैप जवानों के घायल होने की सूचना है. जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया […]

विज्ञापन

लखीसराय : चानन थाना क्षेत्र में एक बार फिर बालू माफियाओं ने अपने बढ़े हुए मनोबल का परिचय देते हुए अवैध बालू करोबार के खिलाफ कार्रवाई करने गये पुलिस बल पर हमला कर दिया. जिसमें में थानाध्यक्ष चंदन कुमार सहित दो सैप जवानों के घायल होने की सूचना है.

जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया गया. हालांकि इस घटना के संबंध में पूछे जाने पर चानन थाना के सरकारी मोबाइल को उठाने वाले अवर निरीक्षक राजकुमार ने कहा कि बड़ा बाबू नहीं हैं तथा उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है.
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चानन थाना क्षेत्र के रामनगर में भुईका पहाड़ी के समपी अवैध बालू कारोबारियों को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर बुधवार की रात बालू माफियाओं ने हमला बोल दिया. बालू माफियाओं के द्वारा पुलिस पर किये गये पथराव में थानाध्यक्ष समेत दो सैप जवानों को चोटें आयी हैं. जिन्हें रात में ही इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया गया.
सदर अस्पताल के सूत्रों के अनुसार घायल थानाध्यक्ष चंदन कुमार समेत सैप जवानों में वेदप्रकाश, विनय कुमार शामिल थे. जिनमें से किसी के चेहरे पर तो किसी के हाथों पर चोट के निशान बताये जा रहे हैं. यहां बता दें कि चानन थाना क्षेत्र बालू माफियाओं का हृदय स्थली है. जहां से गुजरने वाली किऊल नदी के बालू की मांग काफी ज्यादा होती है. जिसको लेकर बालू माफिया हर प्रकार का तिकड़म लगाते रहते हैं.
बोले एएसपी
इस संबंध में पूछे जाने पर एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि उनके पास भी इस तरह की जानकारी मिली है. वे मामले की जांच कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन