संडे क्लीनिक में 126 मरीजों का हुआ इलाज

लायंस क्लब लखीसराय के तत्वावधान में रविवार को संडे क्लीनिक का सफल संचालन क्लब के चार्टर सदस्य राजेंद्र प्रसाद सिंघानिया के नेतृत्व में किया गया.
लखीसराय. लायंस क्लब लखीसराय के तत्वावधान में रविवार को संडे क्लीनिक का सफल संचालन क्लब के चार्टर सदस्य राजेंद्र प्रसाद सिंघानिया के नेतृत्व में किया गया. जिसमें लगभग 126 उच्च रक्तचाप और मधुमेह मरीजों का निशुल्क जांच क्लब के डॉ आलोक कुमार के द्वारा किया गया. इस दौरान मरीजों को जांचोपरांत दवा भी उपलब्ध करायी गयी. जिसे सक्रिय सदस्य प्रेमचंद ने अपने हाथों में लेते हुए सुगमतापूर्वक किया. बारिश के मौसम के बावजूद क्लब में काफी भीड़ दिखी. जिसका नियंत्रण लायन विभाष कुमार चौधरी और लायंस रंजन स्नेही ने बखूबी निभाया. क्लब प्रत्येक रविवार आंखों का भी निशुल्क इलाज कराया जाता रहा है. इसी क्रम में कोलकाता से आये हुए नेत्र जांच विशेषज्ञ के द्वारा नेत्र जांच कार्यक्रम संपादित हुआ. जिसमें लगभग 41 मरीजों का निशुल्क जांचोपरांत चश्मा भी उपलब्ध कराया गया. बता दें कि लायंस क्लब केवल तीन सौ रुपये में पावर शीशा के साथ चश्मा उपलब्ध कराता है. रविवार के इस कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार स्नेही, सचिव संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष विजय बंका के साथ मुकेश कुमार सिन्हा और अमित सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




