ePaper

महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Updated at : 20 Oct 2018 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

सोनो : मंगलवार की शाम सोनो पुलिस ने एक महिला को 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. शराब को वाहन के पहिया के ट्यूब में छिपाकर ले जाया जा रहा था. गिरफ्तार महिला की पहचान बलथर पंचायत के तेलियाछोराट गांव निवासी ललित मरांडी की 45 वर्षीय पत्नी झुमरी हांसदा के रूप में […]

विज्ञापन
सोनो : मंगलवार की शाम सोनो पुलिस ने एक महिला को 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. शराब को वाहन के पहिया के ट्यूब में छिपाकर ले जाया जा रहा था. गिरफ्तार महिला की पहचान बलथर पंचायत के तेलियाछोराट गांव निवासी ललित मरांडी की 45 वर्षीय पत्नी झुमरी हांसदा के रूप में हुई है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि तेलिया छोराट व पैलवाजन के बीच देसी शराब की खरीद बिक्री की जाती है और इसमें महिला भी शामिल रहती है.
प्राप्त सूचना के आधार पर एसआइ भूपेंद्र कुमार को महिला पुलिस सहित अन्य बल के साथ पैनवाजन मोड़ पर तैनात किया गया. मंगलवार की शाम तेलिया छोराट वाले रास्ते से पैदल आ रही एक महिला को जब पुलिस रोकनी चाही तो वो अनसुना कर आगे बढ़ गयी. महिला सिपाही प्रियंका कुमारी व प्रतिमा कुमारी ने दौड़ कर उक्त महिला को पकड़ उनके सर पर रखे कपड़े में बंधा गट्ठर को जब खोला गया तब उसमें मोटरसाइकिल के पहिया का ट्यूब मिला जिसमें शराब भरा हुआ था.
पुलिस ने शराब भरे ट्यूब को जब्त करते हुए महिला झुमरी को गिरफ्तार कर थाना ले आया. विदित हो कि तीन-चार दिन पूर्व सोनो पुलिस द्वारा तेलिया छोराट गांव से सटे झाड़ियों में देसी शराब बनाये जाने वाले चार भट्ठियों को ध्वस्त किया था व डेढ़ क्विंटल जावा महुआ नष्ट किया था जबकि एक गैलन में तैयार देसी शराब को जब्त किया था.
बताते चलें कि तेलिया छोराट गांव के आसपास देसी शराब बनाया जाता रहा है. पुलिस द्वारा कई बार छपेमारी हुई, कई गिरफ्तारियां हुई बावजूद देसी शराब का धंधा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर शराब कारोबार होने की संभावना को लेकर पुलिस पूरी तरह चौकस है और लगातार छपेमारी भी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन