लखीसराय : वसूली के अारोप में मेदनीचौकी थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

Updated at : 09 Aug 2018 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
लखीसराय : वसूली के अारोप में मेदनीचौकी थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

लखीसराय/मेदनीचौकी : दो वाहनों की मामूली टक्कर के बाद वाहनों को जब्त कर बिना कागजी कार्रवाई किये दोनों वाहनों से अवैध राशि वसूल कर छोड़े जाने के आरोप में एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बुधवार को मेदनीचौकी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी […]

विज्ञापन

लखीसराय/मेदनीचौकी : दो वाहनों की मामूली टक्कर के बाद वाहनों को जब्त कर बिना कागजी कार्रवाई किये दोनों वाहनों से अवैध राशि वसूल कर छोड़े जाने के आरोप में एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बुधवार को मेदनीचौकी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि विगत छह अगस्त को मेदनीचौकी थाना क्षेत्र में एक एबुलेंस सहित दो वाहनों में टक्कर हुई थी. इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया था.

दोनों पक्ष की ओर से केस करने से इंकार किये जाने के बाद वाहनों को छोड़ दिया गया. एसपी ने बताया कि जबकि नियम यह है कि किसी भी तरह की बात होने पर तत्काल की इसकी सूचना वरीय अधिकारी को दी जानी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. मामले की जांच में इसमें थानाध्यक्ष सहित पुलिस अवर निरीक्षक रामप्रवेश यादव, सहायक अवर निरीक्षक श्यामसुंदर सिंह एवं मुंशी महबूब अंसारी को दोषी पाये जाने पर चारों को निलंबित कर दिया गया है. एसपी ने बताया कि तत्काल सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रामनिवास को मेदनीचौकी थानाध्यक्ष का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. जल्द ही मेदनीचौकी में नये थानाध्यक्ष भेजे जायेंगे.

लखीसराय : वसूली के…
इधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 6 अगस्त को मेदनीचौकी थाना क्षेत्र में मरीज को लेकर पटना जा रहे एक एबुंलेंस तथा एक अन्य वाहन में आमने-सामने की साधारण टक्कर हो गयी थी. जिसकी जानकारी मिलते ही थाने की पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया था. जिसके बाद वाहनों से अवैध राशि वसूले जाने के बाद छोड़ दिया गया था. बताया जा रहा है कि एंबुलेंस के मालिक से 13 हजार रुपये की वसूली की गयी, जिसके बाद वाहन को छोड़ा गया. मामले का एसपी के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई की गयी.
दो वाहनों की टक्कर के बाद जब्त वाहन को अवैध राशि वसूलने के बाद
छोड़ने का आरोप
व्हाॅटसएप पर पुलिस अधीक्षक को सूचना दिये जाने पर जांचोपरांत की गयी कार्रवाई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन