लो वोल्टेज के कारण 15 दिन में दो बार जला पानी टंकी का मोटर

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों के सामने पेयजल की हुई किल्लत लखीसराय : जिले के बड़हिया प्रखंड अंतर्गत गंगासराय में पीएचइडी विभाग द्वारा निर्मित पेयजल सप्लाई का मोटर पंप जल जाने दो गांवों का पानी सप्लाई बंद हो गया है. जिससे आम लोगों के बीच पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. 15 दिनों के अंदर मोटर जलने का […]

विज्ञापन

ग्रामीणों के सामने पेयजल की हुई किल्लत

आपके शहर में

विज्ञापन
लखीसराय : जिले के बड़हिया प्रखंड अंतर्गत गंगासराय में पीएचइडी विभाग द्वारा निर्मित पेयजल सप्लाई का मोटर पंप जल जाने दो गांवों का पानी सप्लाई बंद हो गया है. जिससे आम लोगों के बीच पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. 15 दिनों के अंदर मोटर जलने का यह दूसरी घटना है. इस मोटर पंप से गंगासराय एवं जैतपुर गांवों के लगभग पांच हजार से अधिक लोग लाभान्वित होते हैं लेकिन रविवार को मोटर जल जाने से पानी सप्लाई बंद हो गया है. जिससे इन गांवों के लोगों के बीच पानी की किल्लत बनी हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर के दोष के कारण 15 दिनों के अंदर दूसरी बार मोटर जला है. जब तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला जायेगा तब तक यही हाल रहेगा. इस संबंध में पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेराम ने बताया कि लो वोल्टेज के कारण मोटर जल गया है, जिसको तुरंत ठीक करवाकर ग्रामीणों को राहत पहुंचायी जायेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन