बैंक के बाहर लगाएं सीसीटीवी कैमरा

Published at :18 Nov 2017 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक के बाहर लगाएं सीसीटीवी कैमरा

लखीसराय : समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में शुक्रवार को जिलास्तरीय बैंकर्स सुरक्षा समिति की बैठक डीएम अमित कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एसपी अरविंद ठाकुर भी उपस्थित थे. डीएम ने एलडीएम युगल किशोर सेठी से बैंको की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर कई तरह के दिशा निर्देश दिये. जिले भर में मौजूद कुल […]

विज्ञापन

लखीसराय : समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में शुक्रवार को जिलास्तरीय बैंकर्स सुरक्षा समिति की बैठक डीएम अमित कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एसपी अरविंद ठाकुर भी उपस्थित थे. डीएम ने एलडीएम युगल किशोर सेठी से बैंको की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर कई तरह के दिशा निर्देश दिये. जिले भर में मौजूद कुल 71 बैंक शाखाओं में से 15 को छोड़ कर सभी बैंक शाखा चौकीदारों के बल पर चल रहा है. इसके लिये डीएम ने बैंक प्रबंधकों से निजी सिक्यूरिटी गार्ड की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया है.

एसपी श्री ठाकुर ने बिहार पुलिस बल की कमी बताते हुए गश्ती दल द्वारा बैंकिंग आवर में बैंक का चक्कर लगाये जाने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया. जबकि डीएम ने प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर की व्यवस्था के साथ जांच मशीन से लैस प्रवेश द्वार की व्यवस्था करने पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था को बाह‍्य दीवारों तक फैलाया जाये. ताकि बैंकों में आने जाने वालों के साथ इर्द गिर्द चक्कर काटने वालों पर भी नजर रखी जा सके.
बैठक में एटीएम सुरक्षा आदि को लेकर भी कई तरह के दिशा निर्देश दिये गये. इस दौरान वरीय उप समाहर्ता राजेश कुमार, थानाध्यक्ष लखीसराय राजेश रंजन, कवैया आशुतोष कुमार, मेदनीचौकी रंजीत कुमार, हलसी राजकुमार, चानन सुनील झा, सूर्यगढ़ा गौतम सिंह, लखीसराय इंस्पेक्टर विनोद राम के साथ सभी बैंक प्रबंधक या प्रतिनिधि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन