ePaper

वाहन से 1016 बोतल विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार

Updated at : 15 Jul 2024 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन से 1016 बोतल विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार

प्रखंड अंतर्गत के तेतरहाट थाना क्षेत्र के लखीसराय जमुई पथ में शरमा मोड़ के निकट शराब तस्करी को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

विज्ञापन

रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत के तेतरहाट थाना क्षेत्र के लखीसराय जमुई पथ में शरमा मोड़ के निकट शराब तस्करी को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल बीते रात्रि करीब एक बजे गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजाराम शर्मा ने सड़क किनारे खड़ी एक टाटा सफारी गाड़ी संख्या डब्ल्यूबी 34 यू 7860 की तलाशी ली. तलाशी के दौरान विदेशी शराब 375 एमएल की 1016 बोतल विभिन्न बोतलों की विदेशी शराब जब्त की गयी, लेकिन प्रशासन की भनक मिलते ही गाड़ी चालक तस्कर फरार हो गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए तेतरहाट थानाध्यक्ष राजाराम शर्मा ने बताया कि शराब के साथ वाहन को जब्त किया गया है. गाड़ी मालिक व चालक के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम कानून के तहत मामला दर्ज किया जायेगा.

तीन लीटर देसी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत पंचायत भंवरिया के भंवरिया गांव से गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने तीन लीटर देसी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि भंवरिया गांव निवासी बनवारी मांझी के पुत्र रामफल मांझी एवं लखन रविदास के पुत्र मकेश्वर रविदास दोनों को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. शराबबंदी अधिनियम कानून के साथ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन