पोठिया से केरल के लिए निकला युवक छह दिनों से लापता

Updated:
विज्ञापन

पोठिया से केरल के लिए निकला युवक छह दिनों से लापता

विज्ञापन

खड़गपुर जंक्शन के पास लापता होने की सूचना, पत्नी ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में दिया आवेदन

पहाड़कट्टा. पोठिया थाना क्षेत्र के बुधरा पंचायत अंतर्गत पोठिया बस्ती गांव के एक युवक की रहस्यमय तरीके से लापता हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना को लेकर युवक की पत्नी नवीस्ता ने थाना में आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है. पीड़िता ने अपने आवेदन में कहा है कि बीते 27 अप्रैल को उनके पति मुख्तार उर्फ अख्तर के मोबाइल पर पश्चिम बंगाल के सोनापुर निवासी मजहर व बाबुल दोनों पिता नजीर का फोन कॉल आया था और इन लोगों ने उन्हें मजदूरी के लिए केरल बुलाया और रेल टिकट भी बनवा दिया था. उसी दिन मुख्तार किशनगंज रेलवे स्टेशन से केरल के लिए रवाना हुए. मुख्तार ट्रेन में चढ़ने के बाद अपनी पत्नी को केरल रवाना होने की जानकारी भी दिया. लेकिन शाम 7 बजे के बाद मुख्तार का मोबाइल अचानक स्विच ऑफ हो गया. 28 अप्रैल को उनकी पत्नी नवीस्ता के मोबाइल पर एक अंजान व्यक्ति अजय कुमार पिता बंगाली ग्राम बुधरा थाना पोठिया का फोन कॉल आया और उन्हें बताया गया कि खड़गपुर जंक्शन के आसपास उनके पति मुख्तार उर्फ अख्तर ट्रेन से कही गिरकर लापता हो गया है. अजय कुमार ने मुख्तार के बैग से उनका आधारकार्ड भी निकाल कर मुख्तार के भाई मुस्तेफिज को भेजा. जिसके बाद परिजन बेहद चिंतित व परेशान हो गए. पीड़ित परिजनों ने उस क्षेत्र के रेलवे इंक्वारी में भी ऐसी घटना की जानकारी ली लेकिन रेलवे ने इस प्रकार की घटना होने से साफ इंकार कर दिया. इधर घटना को लेकर पीड़िता नवीस्ता ने सोनापुर (पश्चिम बंगाल) निवासी मजहर, बाबुल व पोठिया बुधरा गांव के अजय कुमार को नामजद आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने हेतु थाना में आवेदन दिया है. इस सम्बंध में पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि घटना रेल क्षेत्राधिकार का है. पीड़िता को रेल थाना जाने की सलाह दी गई है. पुलिस भी अपने स्तर से छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन