5.83 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

5.83 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. पोठिया पुलिस ने सोमवार की देर शाम गौरीहाट से एक युवक को 5.83 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के निटाल बस्ती निवासी सत्रुघ्न सहनी के रूप में हुई है. पुलिस में उसके खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स व साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि पुलिस को गौरीहाट चौक पर मादक पदार्थ के साथ एक युवक के मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गयी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सत्रुघ्न सहनी को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा. तलाशी लेने पर उसके पास से 5.83 ग्राम स्मैक बरामद हुई. जिसके बाद पुलिस ने सत्रुघ्न सहनी को तुरंत हिरासत में ले लिया और थाने ले आयी. पूछताछ के बाद युवक के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया. मंगलवार को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपित युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में मादक पदार्थो की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा. गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष अंजय अमन, अपर थानाध्यक्ष महेश कुमार यादव, एसआई प्रदीप कुमार, एसआई अखिलेश कुमार, एसआई सुजीत कुमार, एसआई विकास कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन