ट्रेन की चपेट में आने से युवक की गयी जान

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की गयी जान

विज्ञापन

पौआखाली. अररिया-गलगलिया रेलखंड पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गयी. घटना पौआखाली नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित तेलीभिट्ठा गांव के समीप की है. युवक की पहचान तेलीभिट्ठा गांव निवासी शमीम अख्तर उर्फ आदम के पुत्र मोहम्मद जिशान के रूप में हुई है. घटना शनिवार पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे के बाद की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार जिशान गांव के पास ही रेलवे पुल के बगल से ट्रैक पार कर रहा था, तभी वह वहां से गुजर रही एक मालवाहक ट्रेन की चपेट में आ गया. ट्रेन की ठोकर से युवक लहुलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही नगर के उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि अबू नसर आलम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अबूजर गफ्फारी ने परिजनों की मदद से उसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गये. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया. जिशान की मौत की खबर मिलते ही तेलीभिट्ठा गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलने के बाद सब इंस्पेक्टर अंगद कुमार प्रसाद दलबल के साथ मृतक के गांव पहुंचे व मामले की जानकारी ली. पुलिस छानबीन में जुट गयी हैं. हादसे को लेकर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू, जदयू नगर अध्यक्ष हबेवुर रहमान, समाजसेवी नौशाद आलम, रालोमो के प्रखंड अध्यक्ष नायाब अनवर, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अजय सिन्हा आदि ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. आमलोगों से अपील की है कि रेलवे लाइन को क्रॉसिंग करते वक्त सावधानी बरतें. ट्रैक पर या उसके आसपास रील वगैरह नहीं बनाएं. गौरतलब है कि एक सप्ताह के अंदर पौआखाली रेलवे स्टेशन में खड़ी कैंपेनिंग डब्बे व दुराघाटी आरओबी पर चढ़कर रील बनाने के चक्कर में तीन नव युवक हाईटेंशन बिजली तार के चपेट में आकर झुलस गये थे.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन