ठाकुरगंज में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य अंतिम दौर में
Published by : RAVIKANT SINGH Updated At : 23 May 2026 9:14 PM
ठाकुरगंज में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य अंतिम दौर में
ठाकुरगंज. जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. ठाकुरगंज प्रखंड में यह कार्य दो मई से लगातार जारी है, जिसमें प्रतिनियुक्त प्रगणक अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में घर-घर जाकर निर्धारित 34 बिंदुओं से संबंधित जानकारी गृहस्वामियों एवं परिवार के मुखिया से प्राप्त कर एचएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड कर रहे हैं. चार्ज अधिकारी, ठाकुरगंज प्रखंड द्वारा इस कार्य का नियमित एवं सजगता पूर्वक अनुश्रवण किया जा रहा है. उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रथम चरण में कोई भी भवन अथवा मकान सूचीकरण से वंचित न रह जाए. इसी को ध्यान में रखते हुए सभी पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने पर्यवेक्षकीय क्षेत्रों के प्रगणकों के साथ जनप्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क स्थापित कर यह सुनिश्चित करें कि क्षेत्र का कोई भी घर या भवन छूटने न पाए. इसी क्रम में पर्यवेक्षकीय क्षेत्र संख्या 016 अंतर्गत चुरली मौजा-14 के पर्यवेक्षक चन्द्र शेखर अपने प्रगणकों जफर अंजुम, गौरव कुमार, शाहरुख अल्तमश, सुदेश सिंह एवं धनेश्वर सिंह के साथ ग्राम पंचायत कनकपुर की मुखिया दिलशाद बेगम तथा ग्राम कचहरी कनकपुर की सरपंच कौशरी बेगम के आवास पर पहुंचे. इस दौरान जनप्रतिनिधियों को जनगणना कार्य की प्रगति, उद्देश्य एवं आवश्यकताओं से अवगत कराया गया तथा क्षेत्र के सभी भवनों के शत-प्रतिशत सूचीकरण हेतु सहयोग का आग्रह किया गया. जनप्रतिनिधियों ने भी जनगणना कार्य को राष्ट्रीय महत्व का दायित्व बताते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










