बाईपास में जल जमाव से आवागमन बाधित, नाला निर्माण की मांग तेज

Updated:
विज्ञापन

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है.

विज्ञापन

किशनगंज टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धवेली पंचायत के धवेली कर्बला होते हुए कमाती जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क पर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बने बाईपास में जल जमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. लगातार पानी जमा रहने के कारण स्थानीय लोगों सहित दर्जनों पंचायतों के ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय, जिला मुख्यालय तथा हाट-बाजार आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों एवं छोटे वाहन चालकों को विशेष परेशानी झेलनी पड़ रही है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश होते ही बाईपास तालाब में तब्दील हो जाता है, जिससे सड़क पर कीचड़ और गंदगी फैल जाती है. कई बार लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं. ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग धवेली पंचायत समेत आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है, लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है. वार्ड सदस्य साबिर आलम एवं मुखिया उमेश कुमार यादव ने बताया कि इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग को लिखित आवेदन भी दिया गया है. बावजूद इसके अब तक विभागीय स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं की गई है. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यदि जल्द नाला निर्माण एवं जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो बरसात के दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से अविलंब नाला निर्माण कराने की मांग की है ताकि जल जमाव की समस्या से स्थायी समाधान हो सके और लोगों को आवागमन में राहत मिल सके.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन