दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाले नदियों के बढ़ते जलस्तर से भयभीत ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन

लगातार हो रहे बारिस के कारण प्रखंड होकर गुजरने वाली नदियां का रौद्र रूप देख लोग भयभीत हैं. हालात यह है कि लोग अपने घरों को छोड़कर कोई सुरक्षित ठिकाना तलाशने लगे हैं.

विज्ञापन

दिघलबैंक.लगातार हो रहे बारिस के कारण प्रखंड होकर गुजरने वाली नदियां का रौद्र रूप देख लोग भयभीत हैं. हालात यह है कि लोग अपने घरों को छोड़कर कोई सुरक्षित ठिकाना तलाशने लगे हैं. तस्वीर में साफ तौर से देखा जा सकता है की प्रखंड के पश्चिम व पूरब से गुजरने वाली कनकई व बूढ़ी कनकई नदी विकराल रूप लिए हुए हैं. लोग बाढ़ के खतरों से सहमे हुए हैं. वही सिंघीमारी पंचायत केअधिकांश गांव में नदी का पानी फैल गया हैं.डोरिया गांव का भी वहीं हाल हैं. जहां के लोगों के घर के समीप नदी का पानी पहुचने लगा हैं.यह हालत प्रखंड में पिछले दो दिनों से हो रही भाड़ी वारिश के कारण नेपाल से निकलकर प्रखंड में बहने वाली नदियों का जल स्तर बढ़ा है.प्रखंड क्षेत्र होकर गुजरने वाली कनकई, बूढ़ी कनकई एवं कौल नदियों के जलस्तर में फिर से वृद्धि देखी जा रही है. जिसके फलस्वरूप कई निचले इलाकों में नदी का पानी फैलना शुरू होगया है.वही कुछ जगहों पर पानी बढ़ने से डायवर्शन पर पानी चढ़ गया हैं. ज्ञात हो कि प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र सिंघीमारी,लोहागड़ा,पत्थरघटी यह पंचायतें पूर्व से ही बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र रहा हैं. जिस प्रकार इस क्षेत्र में बारिश हो रही है और नदियों में जल वृद्धि हुई है.लोगों के जहन में फिर से एक बार बाढ़ का डर सताने लगा है.खास कर लोग की परेशानी इस बात से ज्यादा है कि अभी तक प्रशासन से किसी प्रकार की सूचना या बचाव संबंधी जानकारी नही दी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन