मेंची नदी से अवैध बालू खनन करते दो ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन
मेंची नदी से अवैध बालू खनन करते दो ट्रैक्टर जब्त

अवैध खनन और परिवहन से जुड़ी खबर अखबार में प्रकाशित होने के बाद इसका बड़ा असर देखने को मिल रहा है

विज्ञापन

पौआखाली अवैध खनन और परिवहन से जुड़ी खबर अखबार में प्रकाशित होने के बाद इसका बड़ा असर देखने को मिल रहा है. शनिवार को सुखानी पुलिस ने एसएसबी के जवानों के साथ एक संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर तातपौवा गांव के समीप मेची नदी से बालू के अवैध उत्खनन में शामिल दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसबी की मदद से यह कार्रवाई की गयी. पुलिस द्वारा रोके जाने पर चालक कागजात पेश नहीं कर सके. थानाध्यक्ष के मुताबिक एक ट्रैक्टर में नंबर प्लेट लगा हुआ पाया गया तो दूसरे का नंबर प्लेट ही गायब था. छापेमारी दल को देखकर ट्रैक्टर चालक मौके पर ही बालू अनलोड कर ट्रैक्टर लेकर भागने की फिराक में था, जिस कारण एक ट्रैक्टर की ट्रॉली खेत में ही पलट गई. ट्रैक्टरों के जब्ती की सूचना प्रतिवेदन खनन और परिवहन विभाग को दे दी गई है. थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना के आधार पर एसएसबी के सहयोग से छापेमारी की गई. उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. विदित है कि सुखानी थाना क्षेत्र में अत्यधिक ईंट भट्ठों के संचालन के कारण बालू व मिट्टी के अवैध उत्खनन बड़े पैमाने पर होता है. हालांकि थाना क्षेत्र के बारह पोठिया जो अवैध उत्खनन का गढ़ बना हुआ है वह इलाका किसी भी प्रकार की कार्रवाई से आज भी अछूता है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन