292 लीटर बीयर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
292 लीटर बीयर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

292 लीटर बीयर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

बंगाल से दरभंगा ले जाई जा रही थी खेप, उत्पाद विभाग की टीम को मिली बड़ी सफलता

किशनगंज. जिले में शराब तस्करों व मद्यपान करने वालों के विरुद्ध उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में विभाग ने गलगलिया चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब (बीयर) बरामद की है. टीम ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जो बंगाल से शराब की खेप लेकर दरभंगा जा रहे थे.

सघन जांच के दौरान पकड़ी गई खेप

जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक मुकेश कुमार दास के नेतृत्व में टीम गलगलिया चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही एक पिकअप वैन को संदेह के आधार पर रोका गया. जब वाहन की बारीकी से तलाशी ली गई, तो उसमें छिपाकर रखी गयी 292.500 लीटर बीयर बरामद हुई. विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया. उस पर सवार दो तस्करों को हिरासत में ले लिया.

दरभंगा ले जाई जा रही थी शराब

मामले की पुष्टि करते हुए उत्पाद निरीक्षक मनीष कुमार सक्सेना ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान मोहम्मद आदिल व अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ में पता चला है कि ये लोग बंगाल से शराब लोड कर उसे दरभंगा पहुंचाने की फिराक में थे. लेकिन सीमा पार करते ही उत्पाद विभाग की टीम ने उन्हें धर-दबोचा.

मेडिकल जांच के बाद भेजे गए जेल

गिरफ्तार दोनों तस्करों के विरुद्ध मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. उत्पाद विभाग की टीम ने सदर अस्पताल में दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए सीमावर्ती इलाकों में चौकसी और बढ़ा दी गयी है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन