दो बाइक आपस में टकरायी, चार घायल

Updated:
विज्ञापन
दो बाइक आपस में टकरायी, चार घायल

दो बाइक आपस में टकरायी, चार घायल

विज्ञापन

बाइक चालक पहने होते हेलमेट तो लगती कम चोट किशनगंज ठाकुरगंज मुख्य सड़क पर शनिवार को छत्तरगाछ पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक की जोरदार टक्कर में चार बाइक सवार युवक घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज हेतु रेफरल अस्पताल छ्तरगाछ पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक ने चारों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. घायलों की पहचान रमजान अली, राजू राय, देव नाथ शर्मा, सभी निवासी सिमलबाड़ी थाना किशनगंज जबकि कुर्बान अली निवासी झाड़बाडी गांव थाना पोठिया के रूप में हुई है. यह सड़क हादसा शनिवार की सुबह तकरीबन 9 बजे हुई. चारों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया. प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया की यदि दोनों बाइक चालक हेलमेट पहने रहते तो सर पर अधिक चोट नहीं लगती.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन