खाना बनाने के बाद व सोने से पहले गैस रेगुलेटर करें बंद

इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय आजादनगर छत्तरगाछ में सोमवार को जय श्री बालाजी भारत गैस ग्रामीण वितरक छत्तरगाच्छ की ओर से एलपीजी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
पोठिया इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय आजादनगर छत्तरगाछ में सोमवार को जय श्री बालाजी भारत गैस ग्रामीण वितरक छत्तरगाच्छ की ओर से एलपीजी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य छात्राओं को रसोई गैस (एलपीजी) के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम की शुरुआत एजेंसी के प्रोपराइटर सुभाष प्रसाद साह और उनकी तकनीकी टीम द्वारा की गई. सुभाष प्रसाद साह ने बताया कि गैस से जुड़ी छोटी-छोटी सावधानिया बड़ी दुर्घटनाओं को रोक सकती हैं. उन्होंने छात्राओं को समझाया कि खाना बनाने के बाद और विशेषकर रात में सोने से पहले गैस रेगुलेटर को बंद करना अति आवश्यक है. साथ ही गैस पाइप (सेफ्टी होज पाइप) को हर पांच वर्षों में अनिवार्य रूप से बदलने की सलाह दी गई, ताकि लीकेज जैसी समस्या से बचा जा सके. एजेंसी के मैकेनिक ने बताया कि पाइप को केवल अधिकृत गैस एजेंसी से ही बदला जाना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










