200 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

200 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

किशनगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को गलगलिया चेकपोस्ट पर तीन तस्करों को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि बिहार-बंगाल सीमा पर स्थित गलगलिया चेकपोस्ट पर सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह ने टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे. इसी दौरान कार व मैजिक को संदेह के आधार पर रोका गया. तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से 200.01 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. कार से 78.450 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. मौके से तस्कर हीरु थात्मा और साफकत आलम अररिया निवासी को गिरफ्तार किया. वहीं मैजिक से 121.560 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. चालक कालू मंडल चकमारी, पश्चिम बंगाल निवासी को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद विभाग की टीम ने तीनों गिरफ्तार तस्करों न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन