प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी

Updated:
विज्ञापन

प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी

विज्ञापन

ठाकुरगंज. जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को लेकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय उच्च विद्यालय ठाकुरगंज में जारी है. प्रशिक्षण के दूसरे दिन डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रहण पर विशेष जोर दिया गया. इस दौरान वहा मोजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार ने दूसरे दिन प्रगणकों को हेलो मोबाइल ऐप के जरिए डेटा प्रविष्टि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षकों ने बताया कि आगामी जनगणना पूरी तरह पेपरलेस होगी और सभी आंकड़े स्मार्टफोन के माध्यम से एकत्र किए जाएंगे. प्रशिक्षण सत्र में मकान सूचीकरण की प्रक्रिया, घर-घर सर्वेक्षण और 33 बिंदुओं वाली प्रश्नावली को सही तरीके से भरने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही पर्यवेक्षकों को सीएमएमएस पोर्टल एवं एचएलबी मैप्स के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे फील्ड में प्रगणकों की गतिविधियों की प्रभावी निगरानी कर सकें. प्रगणकों को स्व-गणना की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया. बताया गया कि 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक आम नागरिक स्वयं भी ऑनलाइन जनगणना फॉर्म भर सकेंगे. अधिकारियों ने प्रशिक्षण के दौरान स्पष्ट किया कि डेटा संग्रहण में शत-प्रतिशत सटीकता, समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है. प्रशिक्षण कार्यक्रम को तीन अलग-अलग बैचों में संचालित किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक बैच में करीब 50 प्रतिभागी शामिल हैं.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन