पुलिस परामर्श केन्द्र में तीन मामलों का हुआ निपटारा

पुलिस परामर्श केन्द्र में तीन मामलों का हुआ निपटारा
किशनगंज महिला थाना परिसर में शनिवार को पुलिस परामर्श केंद्र लगाया गया. जिसमें अलग-अलग मामलों में पांच आवेदन पड़े. दोनों पक्षों को बुलवाकर आपसी सहमति के बाद तीन मामलों का निपटारा मौके पर किया गया. अन्य मामलों के निपटारे के लिए सुनवायी की अगली तिथि दी गई. एसपी सागर कुमार के निर्देश पर लगाए गए परामर्श केंद्र में छोटे मोटे घरेलू विवाद और हिंसा के निपटारे के लिए दूर दराज के इलाकों से फरियादी पहुंचे थे. महिला थानाध्यक्ष सह संयोजिका सुनीता कुमारी की मौजूदगी में विवादों का निपटारा किया गया. महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि शनिवार को 3 मामले में सुनवाई की गई. जिनमें अधिकतर मामले पति और पत्नी के बीच गलतफहमी के कारण उत्पन्न हो गए थे. जिसे केंद्र के सदस्यों द्वारा दूर करने का प्रयास किया गया. वहीं कुछ मामले में एक पक्ष के द्वारा नहीं पहुंचने के कारण आगे की तिथि निर्धारित की गई. प्रयास रहता है किसी का घर टूटे नहीं. सुलहनामा नहीं होने पर अलग-अलग तिथि दी जाती है. ज्यादा मामले में गलत अफवाह कारण भी हो जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










