ePaper

एसपी ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों व ईआरएसएस 112 की कार्य प्रणाली का लिया जायजा

Updated at : 20 Nov 2024 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
एसपी ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों व ईआरएसएस 112 की कार्य प्रणाली का लिया जायजा

एसपी ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली (ईआरएसएस-112) की कार्यप्रणाली से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

विज्ञापन

किशनगंज.एसपी सागर कुमार के द्वारा बीती रात पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया. एसपी ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली (ईआरएसएस-112) की कार्यप्रणाली से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. एसपी ने सीसीटीवी कैमरों से 24×7 प्रभावी निगरानी, आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिया. कंट्रोल रूम के संचालन और संसाधनों का उचित उपयोग सुनिश्चित करना तथा बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा आवंटित पांच आधुनिक कैमरों को जल्द ही अधिष्ठापित करने का भी निर्देश दिया गया. एसपी ने डायल 112 के बारे में भी जानकारी लेते हुए यह देखा की कौन से वाहन किस किस स्थान पर तैनात है. एसपी ने कंट्रोल रूप में पदस्थापित कर्मियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया. वहीं रात्रि में जिले के सभी चेक पोस्ट, गलगलिया चेक पोस्ट, अररिया जिले की सीमा में लगने वाली चेक पोस्ट आदि में वाहनों की जांच की गई. इसे लेकर एसपी ने थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन