बांग्लादेशी घुसपैठ से जनसंख्या असंतुलन का खतरा : राकेश मौर्य
Author Sharath tripathi
Updated:
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक बार फिर से सीमावर्ती किशनगंज जिले में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर बड़ा आंदोलन करने वाली है
विज्ञापन
-पारसनाथ भवन में आयोजित बैठक में 36 जिलों के डेढ़ सौ प्रतिनिधि ले रहें भाग
किशनगंज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक बार फिर से सीमावर्ती किशनगंज जिले में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर बड़ा आंदोलन करने वाली है. मालूम हो कि किशनगंज के पारसनाथ भवन में आयोजित तीन दिवसीय प्रदेश कार्य समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. सोमवार को प्रदेश कार्य समिति की बैठक में कई प्रस्ताव लिए गए जिसमें बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर आंदोलन करने का भी निर्णय संगठन के द्वारा लिया गया. आयोजित बैठक में राज्य के 36 जिलों के लगभग 150 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे है. पत्रकारों से बात करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उत्तर बिहार प्रदेश संगठन मंत्री राकेश मौर्या ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ की वजह से इस क्षेत्र में जनसंख्या असंतुलन का खतरा मंडरा रहा है और जनसांख्यिकी बदलाव हुआ है. उन्होंने कहा कि 2008 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ चलो चिकन नेक रैली का आयोजन किया गया था जिसमें देश भर से 50 हजार से अधिक छात्र छात्राएं शामिल हुई थी और अब एक बार फिर से संगठन यहां पर बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने वाली है. उन्होंने कहा कि छात्र हित से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा तक के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपनी आवाज बुलंद करती रही है और हमारी मांग रहेगी कि जो भी बांग्लादेशी घुसपैठी है उन्हें यहां से निकाल कर उनके देश भेजा जाए.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By शरतचंद्र त्रिपाठी
शरतचंद्र त्रिपाठी प्रिंट माध्यम में 17 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत अमर उजाला से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं. जमीनी रिपोर्टिंग के जरिये हाशिये के सवालों को मुख्यधारा में लाने पर जोर.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










