विपक्ष ने बजट को निराशाजनक व जनविरोधी करार दिया

Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 01 Feb 2026 7:23 PM

विज्ञापन

बजट में किसानों के लिए पर्याप्त उपायों का अभाव और महंगाई पर काबू पाने की स्पष्ट नीति नही है.

विज्ञापन

किशनगंज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में बजट पेश किया है. बजट को विपक्ष ने पूरी तरह से नकारते हुए इसे आम आदमी व मध्यम वर्ग की उम्मीदों वाला बजट नहीं बताया. कांग्रेस सांसद डॉ मो जावेद आजाद ने बजट पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे दिशाहीन, निराशाजनक और जन-विरोधी करार दिया है. उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए नौकरी का कोई ठोस रोडमैप नहीं है. बजट में किसानों के लिए पर्याप्त उपायों का अभाव और महंगाई पर काबू पाने की स्पष्ट नीति नही है. सांसद डॉ जावेद आजाद ने कहा कि वेतनभोगी करदाताओं के लिए कर दरों में कोई बदलाव न होने से माध्यम वर्ग निराश है और बजट में न तो आम आदमी के लिए कुछ है और न ही दूरदर्शिता. कांग्रेस विधायक कमरूल होदा ने कहा कि बजट में बिहार की पूरी तरह अनदेखी कर दी गयी है. युवा वर्ग को रोजगार नही मिल रहा है और इसपर कुछ नही कहा गया है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 से जनता को बड़ी राहत की उम्मीद थी लेकिन निराशा हाथ लगी. महंगाई लगातार बढ़ रही है, रोज़गार के अवसर सीमित हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था दबाव में है. बजट में इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया गया है. उन्होंने कहा कि यह बजट देश की वास्तविक समस्याओं को नजरअंदाज करने वाला है. इसमें युवाओं, किसानों और अर्थव्यवस्था के प्रमुख मुद्दों के लिए कोई बात नहीं की गई है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन