विधानसभा में गूंजा ठाकुरगंज उच्च विद्यालय के जर्जर भवन का मामला

Updated:
विज्ञापन
विधानसभा में गूंजा ठाकुरगंज उच्च विद्यालय के जर्जर भवन का मामला

विधानसभा में गूंजा ठाकुरगंज उच्च विद्यालय के जर्जर भवन का मामला

विज्ञापन

मॉडल स्कूल की दीवारों में दरारें, मंत्री ने कहा- निविदा के बाद जल्द शुरू होगा मरम्मत का कार्य

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज उच्च विद्यालय के जर्जर भवन की समस्या अब विधानसभा तक पहुंच गयी है. स्थानीय विधायक गोपाल अग्रवाल ने सदन में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित किया. विधायक ने सवाल किया कि क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला अंतर्गत ठाकुरगंज नगर स्थित उच्च विद्यालय परिसर में वर्ष 2014 में निर्मित मॉडल स्कूल भवन अत्यंत जर्जर अवस्था में है. उन्होंने बताया कि भवन की दीवारों में बड़ी दरारें आ गयी हैं व खिड़की-दरवाजे पूरी तरह टूट-फूट चुके हैं.

विभागीय मंत्री ने स्वीकार की मरम्मत की जरूरत

विधायक के सवाल के जवाब में विभागीय मंत्री सुनील कुमार ने माना कि ठाकुरगंज के इस उच्च विद्यालय में निर्मित भवन को मरम्मत की सख्त आवश्यकता है. उन्होंने सदन को सूचित किया कि दीवारों के क्रैक, खिड़की व दरवाजों की स्थिति का जायजा लेने के लिए उपप्रबंधक तकनीकी (बीएसईआइडीसी) एवं कनीय अभियंता द्वारा स्थल निरीक्षण कर मापी की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. हालांकि, मंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में इस जर्जर भवन में छात्रों का पठन-पाठन संचालित नहीं हो रहा है. प्रधानाध्यापक द्वारा वहां कोई गतिविधि नहीं की जा रही है.

निविदा के लिए भेजा गया प्राक्कलन

भवन के जीर्णोद्धार की समय-सीमा पर जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि उप प्रबंधक तकनीकी व कनीय अभियंता ने मरम्मत का प्राक्कलन तैयार कर दो फरवरी को निविदा कार्य हेतु बीएसईआइडीसी, पटना को भेज दिया है. विभाग द्वारा राशि स्वीकृत किए जाने के बाद प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत का कार्य संपन्न कर लिया जाएगा. इस आश्वासन के बाद स्थानीय अभिभावकों व छात्रों में विद्यालय की सूरत बदलने की उम्मीद जगी है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन