सावन की पहली सोमवारी आज, शिवालय सजधज कर तैयार
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन

मंदिर प्रबंधनों ने की है विशेष तैयारी.
विज्ञापन
-मंदिर प्रबंधनों ने की है विशेष तैयारी.
-श्रद्धालुओं के सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम.किशनगंज
सावन माह की पहली सोमवारी पर हजारों श्रद्धालु शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे. इसको लेकर जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों के शिवालयों की साफ-सफाई तथा सजावट पूरी कर ली गई है. इस दौरान मंदिर परिसर में पूजा सामग्री समेत अन्य सामानों की दुकानें सज गई हैं. वहीं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूजा समितियों के अलावा प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है. जहां आज तड़के सुबह से भगवान भोलेनाथ को जलार्पण को ले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी. दूध व पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही थी. सावन में सोमवारी करने से भगवान शिव के साथ माता पार्वती भी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बरसाती है. शिव मंदिरों में जलार्पण हेतू काफी संख्या में शिव भक्त पवित्र महानंदा नदी से जल भर कर बाबा भोलेनाथ पर चढ़ाते हैं. सावन मास में भगवान शिव की पूजा करने के लिए योग काफी खास माने गए हैं. सावन मास में शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने का भी विशेष महत्व है.शिव की आराधना से मिलती है कष्टों से मुक्ति
शास्त्रों के अनुसार सावन मास में भगवान शिव की पूजा, महामृत्युंजय मंत्र, शिव पुराण का पाठ, रुद्राभिषेक आदि करने से कर्ज, रोग, बाधा व परेशानी और शोक से मुक्ति मिलती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










