श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का दो दिवसीय 29 वां महोत्सव सम्पन्न
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन

दो दिवसीय श्री श्याम महोत्सव के दौरान श्री श्याम मंदिर तेघरिया में जय श्री श्याम के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो उठा.
विज्ञापन
-भजन एवं होली के धमाल पर जमकर झूमे भक्त
-दो दिन तक बना रहा भक्ति का माहौल
किशनगंजश्री श्याम प्रभु खाटू वाले का दो दिवसीय 29 वां वार्षिक महोत्सव रविवार को भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया. दूसरे दिन रविवार को श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के दरबार में छप्पन भोग लगाया गया. विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना हुई एवं भोग लगाया गया. इसके बाद भजन कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गयी. जिसपर भक्त झूम उठेब इस अवसर पर होली के धमाल का भी आयोजन किया गया. इसका श्याम प्रेमी भक्तों ने जमकर आनंद लिया और खूब झूमे. भजन कलकरों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई. देर रात अपनी भजनों की प्रस्तुति पर भक्तों को भावविभोर कर दिया. देर रात तक भक्त भजनों के सागर में गोता लगाते रहे. इस दौरान दो दिनों तक माहौल भक्तिमय बना रहा. दो दिवसीय श्री श्याम महोत्सव के दौरान श्री श्याम मंदिर तेघरिया में जय श्री श्याम के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो उठा. श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के सफल संचालन में श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सभी सदस्यों का अहम योगदान रहा. श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के लोगों ने बताया कि श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का दो दिवसीय महोत्सव बड़े ही धूमधाम से एवं भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










