किशनगंज रेलवे स्टेशन पर 34.920 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
फोटो- बरामद शराब के साथ गिरफ्तार शराब तस्कर व मौजूद उत्पाद अधिकारी | Prabhat Khabar Network
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर उत्पाद विभाग और आरपीएफ ने छापेमारी कर बेगूसराय के दो तस्करों को 34.920 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेजा गया।
किशनगंज. रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर उत्पाद विभाग और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने विशेष जांच अभियान के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की. कार्रवाई के दौरान टीम ने दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बेगूसराय जिले के निवासी रमन कुमार और सुभाष कुमार साहनी के रूप में हुई है.
आपके शहर में
जांच के दौरान दोनों संदिग्धों को पकड़ा
उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर एक पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान टीम की नजर दोनों संदिग्धों पर पड़ी. संदेह के आधार पर उन्हें रोककर सामान की तलाशी ली गई.
तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल 34.920 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. इसके बाद दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया.
सिलीगुड़ी से शराब लेकर कटिहार जाने की बात
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे शराब सिलीगुड़ी से खरीदकर कटिहार ले जा रहे थे. हालांकि शराब की खरीद और परिवहन से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.
मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
उत्पाद विभाग ने बरामद शराब को जब्त करते हुए मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों का सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया. मेडिकल जांच के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. उत्पाद विभाग और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई के बाद रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ जांच अभियान को और तेज किए जाने की बात कही जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए