रेतुआ नदी पार करने के दौरान बड़ा हादसा टला, बाइक समेत नदी में गिरा चालक

Updated:
विज्ञापन

फोटो- नदी से मोटर सायकिल निकालते लोग | Prabhat Khabar Network

किशनगंज में रेतुआ नदी पार करते समय एक बड़ा हादसा टल गया जब एक बाइक सवार नाव पर मोटरसाइकिल चढ़ाते समय नदी में गिर गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत प्रतिक्रिया कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, बाइक पर बंधा सामान तेज धार में बह गया।

विज्ञापन

किशनगंज, टेढ़ागाछ. प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनियां पंचायत स्थित सुहिया के समीप शनिवार को रेतुआ नदी पार करने के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया. नाव पर मोटरसाइकिल चढ़ाते समय संतुलन बिगड़ने से बाइक चालक मोटरसाइकिल समेत तेज धारा वाली रेतुआ नदी में जा गिरा. घटना के बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर चालक और मोटरसाइकिल को नदी से बाहर निकाल लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

रिश्तेदार के घर जाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार कोचाधामन प्रखंड के पलासमनी निवासी नूर आलम अपनी मोटरसाइकिल से रिश्तेदार के घर गम्हरिया जा रहे थे. सुहिया के समीप रेतुआ नदी पार करने के लिए वह अपनी बाइक नाव पर चढ़ा रहे थे. इसी दौरान अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया. देखते ही देखते नूर आलम बाइक समेत नदी की तेज धारा में जा गिरे.

शोर सुनकर दौड़े ग्रामीण, चालक को बचाया

नदी में गिरने के बाद नूर आलम ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर चालक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला. इसके बाद मोटरसाइकिल को भी नदी से बाहर निकाल लिया गया. ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और चालक की जान बच गई.

बाइक पर बंधा सामान तेज धारा में बहा

हादसे में नूर आलम तो सुरक्षित बच गए, लेकिन मोटरसाइकिल पर बांधा गया सामान रेतुआ नदी की तेज धारा में बह गया. घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

सुरक्षा के बेहतर इंतजाम की मांग

स्थानीय लोगों ने कहा कि नदी की तेज धारा के बीच नाव के माध्यम से मोटरसाइकिल और अन्य सामान पार कराना जोखिम भरा है. उन्होंने नदी पार करने के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की आवश्यकता जताई. ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए नाव पर बाइक चढ़ाने और उतारने के दौरान विशेष सावधानी तथा सुरक्षित व्यवस्था की जरूरत है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन