डीएम ने सुनी लोगों की समस्या

डीएम ने सुनी लोगों की समस्या
किशनगंज जिलाधिकारी के द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में आमजनों की सभी समस्याओं की सुनवाई की जाती है. इसी क्रम में लोगों ने जिला पदाधिकारी महोदय से मिलकर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. प्राप्त समस्याओं पर यथाशीघ्र नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया. डीएम ने बताया कि आमजनों से जुड़ी हुई सभी समस्याओं/ शिकायतों पर तुरंत कारवाई की जायेगी. आमजन प्रत्येक शुक्रवार को 10:00 से अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन के साथ मिलकर अपनी बात रख सकते है. उनकी बातों पर नियमानुसार यथाशीघ्र कार्रवाई की जायेगी. इस क्रम में कार्यालय सहायक उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




