अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने सुनी लोगों की समस्याएं

Updated:
विज्ञापन
अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने सुनी लोगों की समस्याएं

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने सुनी लोगों की समस्याएं

विज्ञापन

पोठिया रविवार को प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड बिस सूत्री उपाध्यक्ष जलाल कादरी के आवास पर बिहार भ्रमण कार्यक्रम के तहत बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मौलाना गुलाम रसूल बलियावी का आगमन हुआ. अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मौलाना गुलाम रसूल बलियावी का जदयू प्रखंड अध्यक्ष जलाल कादरी, मुखिया नावेद उर्फ रॉकी ने भव्य स्वागत किया एवं बुके देकर उन्हें सम्मानित किया. अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए तथा कहा कि इन समस्याओं के समाधान हेतु आगे चर्चा की जाएगी. पोठिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से आए मदरसा कमेटी, कब्रिस्तान कमेटी एवं क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं को उन्होंने सुना एवं निदान किये जाने का भरोसा दिलाया. अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि आपके क्षेत्र के मस्जिदों, कब्रिस्तान, ईदगाह, अल्पसंख्यकों हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं में अगर कोई समस्या हो तो मुझे सीधे अवगत करवाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन