कलश यात्रा से माहौल भक्तिमय, अभिषेक-अन्नकूट में उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन

कलश यात्रा से माहौल भक्तिमय, अभिषेक-अन्नकूट में उमड़ी भीड़

विज्ञापन

ठाकुरगंज. भारत सेवाश्रम संघ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के दुसरे दिन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भक्ति और उत्साह के साथ भाग लिया. शोभायात्रा भातडाला पोखर से निकलकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए हिन्दू मिलन मंदिर पहुंची. पूरे मार्ग में हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा. मंदिर पहुचने के बाद मंदिर परिसर में ठाकुर प्रणवानंद जी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक, पूजा-अर्चना और अन्नकूट भोग का आयोजन किया गया . बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया. भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजन अर्पित किए गए, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और सत्संग का भी आयोजन हुआ, जिससे वातावरण और अधिक आध्यात्मिक हो उठा. शोभायात्रा में साधु-संतों के साथ मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, पूर्व मुख्य पार्षद प्रमोद राज चौधरी, वार्ड पार्षद सजन कुमार, देवाशीष, अमित सिन्हा के अलावा भाजपा नेता अनिल महाराज, कौशल किशोर यादव, अतुल सिंह, रूपक कर्मकार तथा स्वरूप गांगुली सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए. वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप दत्ता, अनिल घोष, बाबु दास, जयंतो लाहिड़ी, बिलकू लाहिड़ी, चित्राली घोषाल, हेमंती लाहिड़ी, अमरेन्द्र, सोमनाथ गांगुली और हिमांशु सहित कई लोग सक्रिय रहे. पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन