टीसीसी बी टीम ने रेलवे एकादश को सात विकेट से हराया, सेमीफाइनल में पहुंची

Updated:
विज्ञापन
टीसीसी बी टीम ने रेलवे एकादश को सात विकेट से हराया, सेमीफाइनल में पहुंची

टीसीसी बी टीम ने रेलवे एकादश को सात विकेट से हराया, सेमीफाइनल में पहुंची

विज्ञापन

न्यू ईयर चैलेंजर ट्रॉफी : वकील महतो बने मैन ऑफ द मैच, सन्नी सिंह ने खेली 44 रनों की पारी

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन द्वारा गांधी मैदान में आयोजित न्यू ईयर चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी का अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच गुरुवार को खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीसीसी बी टीम ने ठाकुरगंज रेलवे एकादश को सात विकेट से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

99 रनों पर सिमटी रेलवे की पारी

मैच में टीसीसी बी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेलवे एकादश की शुरुआत अच्छी नहीं रही व पूरी टीम 11.4 ओवर में महज 99 रनों पर ऑल आउट हो गयी. रेलवे की ओर से दीपक ने 24 व कुमार नंदन ने 21 रनों का योगदान दिया. टीसीसी के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को बांधे रखा. गेंदबाज वकील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट चटकाए, जबकि इंद्रजीत, कृष्णा व अविनाश को दो-दो सफलताएं मिलीं.

टीसीसी ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य

100 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीसीसी बी की टीम ने आक्रामक रुख अपनाया. टीम ने मात्र नौ ओवर में तीन विकेट खोकर 103 रन बना लिए व मैच सात विकेट से जीत लिया. टीसीसी की ओर से बल्लेबाज सन्नी सिंह ने ताबड़तोड़ 44 रन व रजि हैदर ने 27 रनों की उपयोगी पारी खेली. शानदार गेंदबाजी के लिए टीसीसी के वकील महतो को ”मैन ऑफ द मैच” के पुरस्कार दिया गया. खेल प्रेमियों ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन