स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर शुरु करें शुरू: डीएम

Updated:
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर शुरु करें शुरू: डीएम

आगामी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई

विज्ञापन

किशनगंज आगामी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी विशाल राज ने की. बैठक में डीएम ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को आकर्षक एवं व्यवस्थित ढंग से मनाने को ले सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि समारोह में बाहर से आने वाले विशिष्ट अतिथियों के लिए आमंत्रण कार्ड तथा सरकारी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए ई-कार्ड के माध्यम से आमंत्रण की समुचित व्यवस्था की जाए. सभी विभागों को यह निर्देशित किया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों एवं नागरिकों को सम्मानित करने हेतु पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची शीघ्र तैयार कर सामान्य शाखा को उपलब्ध कराई जाए. बैठक में जिला स्तरीय सभी वरीय पदाधिकारी, नगर परिषद, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति, कला एवं संस्कृति सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन