एसएसबी के योग अभियान से विद्यार्थियों में जागरूकता, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

Updated:
विज्ञापन

समाज को स्वस्थ, जागरूक और अनुशासित बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

विज्ञापन

फोटो 13 बच्चों को योगाभ्यास कराते एसएसबी के जवान प्रतिनिधि, दिघलबैंक एसएसबी के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. वाहिनी मुख्यालय से प्राप्त निर्देश के बाद “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” से 100 दिन पूर्व से ही सीमा क्षेत्र के स्कूलों एवं ग्रामीण इलाकों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसीक्रम में गुरुवार को “बी” समवाय दिघलबैंक के द्वारा अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत बैरबाना माध्यमिक स्कूल में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों एवं एसएसबी के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व एवं उसके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई.कार्यक्रम के दौरान एसएसबी के जवानों ने विद्यार्थियों को नियमित योग अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने तथा अपने परिवार के सदस्यों को भी योग के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया. विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास में भाग लिया. स्थानीय लोगों एवं विद्यालय परिवार ने सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में एसएसबी के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की.लोगों ने कहा कि एसएसबी केवल सीमाओं की सुरक्षा ही नहीं कर रही है, बल्कि समाज को स्वस्थ, जागरूक और अनुशासित बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.इस अवसर पर सहायक कमांडेंट प्रियरंजन चकमा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे दैनिक जीवन में अपनाकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन