दिघलबैंक में एसएसबी का योगा जागरूकता अभियान, छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

Updated:
विज्ञापन

योग प्रशिक्षकों द्वारा छात्रों को प्राणायाम, ताड़ासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम सहित कई महत्वपूर्ण योग क्रियाओं की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

दिघलबैंक एसएसबी 12वीं वाहिनी मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” से 100 दिन पूर्व ही योगा जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू कर दी गई है. इसीक्रम में मंगलवार को “बी” समवाय दिघलबैंक के द्वारा स्थानीय मध्य विद्यालय दिघलबैंक में विशेष योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं एसएसबी के कार्मिकों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया. योग प्रशिक्षकों द्वारा छात्रों को प्राणायाम, ताड़ासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम सहित कई महत्वपूर्ण योग क्रियाओं की जानकारी दी गई. साथ ही योग के नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया. इस अवसर पर सहायक कमांडेंट प्रियरंजन चकमा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे अपनाकर हम न केवल अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि तनावमुक्त और संतुलित जीवन भी जी सकते हैं. उन्होंने छात्रों और कार्मिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें और अपने परिवारजनों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” को सफल बनाने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा. इस पहल की स्थानीय लोगों और विद्यालय परिवार ने सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की उम्मीद जताई.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन