एसएसबी व नेपाली एपीएफ ने सीमा पर दिया स्वच्छता का संदेश

Updated:
विज्ञापन

एसएसबी व नेपाली एपीएफ ने सीमा पर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन

दिघलबैंक. भारत-नेपाल सीमा पर बेहतर समन्वय व मित्रता की मिसाल पेश करते हुए रविवार को बी समवाय 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल दिघलबैंक एवं नेपाल के एपीएफ के जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 134 के समीप संयुक्त स्वच्छता अभियान चलाया. इस विशेष अभियान के दौरान दोनों देशों के सुरक्षा बलों के कार्मिकों ने सीमा क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई की. जवानों ने आसपास के इलाके से कचरा हटाया, झाड़ियों की सफाई की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया. इस पहल का उद्देश्य न केवल सीमा क्षेत्र को स्वच्छ बनाना था, बल्कि दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग और सौहार्द को और मजबूत करना भी रहा. कार्यक्रम के दौरान एसएसबी और एपीएफ के अधिकारियों व जवानों के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय देखने को मिला, जो सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इस अवसर पर सहायक कमांडेंट प्रियंजन चकमा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है. सीमा क्षेत्र में इस तरह के संयुक्त प्रयास से न सिर्फ पर्यावरण संरक्षित होता है, बल्कि भारत और नेपाल के बीच आपसी सहयोग और विश्वास भी मजबूत होता है. हम सभी को मिलकर अपने आसपास को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना चाहिए.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन