12 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान अरिहंत कुमार के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद विभाग द्वारा आरोपित को सदर अस्पताल ले जाया गया

विज्ञापन

किशनगंज जिले में शराबबंदी कानून को पूर्णत प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग की टीम लगातार सक्रिय है. इसी कड़ी में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करों और पियक्कड़ों के विरुद्ध अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. किशनगंज शहर के ब्लॉक चौक पर गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया. जांच अभियान का नेतृत्व उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक सुरेश सिंह कर रहे थे. जांच के दौरान हर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही थी. अभियान के दौरान जब एक संदिग्ध बाइक को रोककर उसकी तलाशी ली गई, तो टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी. बाइक सवार के पास से 12 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शराब और तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया. गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान अरिहंत कुमार के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद विभाग द्वारा आरोपित को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहा उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उत्पाद निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी ने बताया कि जिले में शराब की तस्करी और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि अवैध गतिविधियों को पूरी तरह रोका जा सके.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन