डेरामारी में बनने वाले पॉवर सब स्टेशन को ले सुस्ती आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
डेरामारी में बनने वाले पॉवर सब स्टेशन को ले सुस्ती  आक्रोश

लोगों में आक्रोश

विज्ञापन

कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र में बेहतर बिजली आपूर्ति बहाल करने को लेकर प्रखंड के डेरामारी पंचायत में बनने वाले सब पॉवर स्टेशन का मामला ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है. सब पावर स्टेशन बनने के लिए जमीन भी एक वर्ष पहले ही उपलब्ध करायी जा चुकी है. पावर स्टेशन के बनने से प्रखंड के आधे दर्जन पंचायतों में बिजली आपूर्ति सुलभता से होगी. स्थानीय मुखिया शाहबाज आलम का कहना है कि डेरामारी फिडर हमेशा खराब रहता है. जनता बिजली की दयनीय स्थिति से परेशान चल रहे है. इसके बाद भी प्रशासन इसको गंभीरता से नहीं ले रही है. उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा काफी जद्दोजहद व प्रायस के बाद विद्धुयु विभाग को डेरामारी पंचायत के मौजा धनपुरा, खाता-15, खेसरा 253, 254 में बिहार सरकार की जमीन उपलब्ध कराई गई. पुर्व में कृषि फीडर को घरेलू उपभोगता में परिवर्तित कर डेरामारी फीडर बना दिया गया था जो कि यह पूर्णतः कृषि कार्य हेतु फीडर था. यह फीडर ना तो व्यवस्थित था और ना तो पोल और तार फीडर के लिए उपयुक्त है जबरन काम चलाऊ फीडर बना दिया गया. जबकि यह एलटी के लायक भी नहीं है. इसका नतीजा यह है कि हर दिन इस फीडर के उपभोक्ता बिजली आपूर्ति व्यवस्था से त्रस्त हैं. विभाग इस ओर कोई पहल जल्द नहीं करता है तो विभाग के विरुद्ध जन आंदोलन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन