चनामना में आग लगने से छह परिवारों के घर जले

Updated:
विज्ञापन
चनामना में आग लगने से छह परिवारों के घर जले

माहे रमजान के पहले जुम्मे की नमाज के बाद टीपीझाड़ी पंचायत के चनामना गांव में ह्रदयविदारक घटना घटी

विज्ञापन

पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड के लिए शुक्रवार का दिन तबाही लेकर आया. माहे रमजान के पहले जुम्मे की नमाज के बाद टीपीझाड़ी पंचायत के चनामना गांव में ह्रदयविदारक घटना घटी. वार्ड संख्या आठ के चनामना गांव में दिन के साढ़े तीन बजे अचानक आग लग जाने से छह परिवारों के घर जलकर राख हो गए. गनीमत रही कि सही समय पर पोठिया थाना से दो दमकल की वाहन मौके पर पहुंची व स्थानीय लोगों की मदद से धधकते आग पर काबू पाया जा सका. अग्निपीड़ितों में रहमान बक्स के तीन पुत्र शहीद, जाहिद, इस्लाम व सईदुरहमान की पत्नी निशात बानू, जहीरुद्दीन के पुत्र समीरुद्दीन, दर्शन अली के पुत्र मनिर शामिल है. पीड़ितों का आवासीय मकान सहित कमरे में रखा कपड़ा, बर्तन, अनाज आदि जलकर राख हो गया. वहीं इस घटना में जाहिद का एक बकरी की भी झुलस गयी. फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है. आग की लपटें इतनी भयावह थी की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मी व युवाओं ने आग पर काबू पाया. सूचना पर अंचल कार्यालय से राजस्व कर्मचारी मो इद्रीश ने आगलगी में हुई क्षति का आंकलन किया. मौके पर अग्निपीड़ितों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है. सीओ मोहित राज ने बताया कि जांच रिपोर्ट के बाद पीड़ितों को सरकारी नियमानुसार शीघ्र राशि उपलब्ध कराई जायेगी.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन