पुलिस अवर निरीक्षक सुनीता कुमारी को मिली महिला थाने की कमान

Updated:
विज्ञापन

ठाकुरगंज थाने में तैनात अवर निरीक्षक सुनीता कुमारी महिला थाना की नई थानाध्यक्ष बनायी गयी है.

विज्ञापन

किशनगंज.एसपी सागर कुमार ने जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित नौ पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है. मिली जानकारी के अनुसार ठाकुरगंज थाने में तैनात अवर निरीक्षक सुनीता कुमारी महिला थाना की नई थानाध्यक्ष बनायी गयी है. वहीं सब इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमारी को प्रभारी को हिंदी शाखा, संतोष कुमार को कोढ़ोबारी थानाध्यक्षव सृष्टि कुमारी फतेहपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है. पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार भारती अपर थानाध्यक्ष साइबर थाना, अवर निरीक्षक राहुल कुमार अपर थानाध्यक्ष सदर थाना, अवर निरीक्षक पल्लवी कुमारी ठाकुरगंज थाना, अवर निरीक्षक विनीता कुमारी अपर थानाध्यक्ष ठाकुरगंज थाना व विजय कुमार को कोचाधामन थाने में पदस्थापित किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन