बस टर्मिनल में सेल्फी प्वाइंट का उदघाटन

Updated:
विज्ञापन

बस टर्मिनल में सेल्फी प्वाइंट का उदघाटन

विज्ञापन

किशनगंज. सौंदर्यीकरण कार्य के बीच नप बहादुरगंज के एलआरपी चौक स्थित जहान अली मस्तान बस टर्मिनल परिसर में सेल्फी पॉइंट का शुभारंभ हुआ. स्थानीय विधायक तौसीफ आलम ने इस सेल्फी पॉइंट का फीता काटकर विधिवत उदघाटन किया. दौरान उन्होंने कहा कि यह सेल्फी पॉइंट निश्चित रूप से आकर्षण का केंद्र बनेगा. यहां टर्मिनल तक आने-जाने वाले राहगीर यहां सेल्फी के जरिए सुखद अनुभूति लेंगे. नप प्रशासन की यह पहल स्वागत योग्य है. इस दौरान मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वशीकुर रहमान, कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार, पार्षद आफताब आलम, पार्षद बंटी सिन्हा, प्रिंस आजम, सितुल सिन्हा, शाहबाज अनवर, मो नईमुद्दीन सहित कई पार्षदगण मोजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन