पीड़ित परिवार एसडीपीओ ने ली मामले की जानकारी

सुखानी थाना क्षेत्र में घटित एसिड अटैक मामले में शुक्रवार को एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह कादोगांव का दौरा कर पीड़ित परिवार से मिलकर मामले की जानकारी ली है
पौआखाली सुखानी थाना क्षेत्र में घटित एसिड अटैक मामले में शुक्रवार को एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह कादोगांव का दौरा कर पीड़ित परिवार से मिलकर मामले की जानकारी ली है. उन्होंने आरोपित दंपति के घर का भी निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की है. उन्होंने सुखानी थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी से भी मामले की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं. उन्होंने बताया कि दो पड़ोसी जो आपस में रिश्तेदार भी हैं उनके बीच घटना की रात आपसी विवाद हुआ था जिसमें आरोपित पक्ष के द्वारा एसिड फेंकने का मामला सामने आया है. बहरहाल आरोपित दंपति को हिरासत में लिया गया है और घटना स्थल को सुरक्षित कर लिया गया है. घटना में जिस बोतल का इस्तेमाल हुआ है, उसे जब्त कर एफएसएल टीम को सूचित किया गया है. पुलिस प्रशासन मामले की अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










