ठाकुरगंज में संतमत सत्संग, प्रवचन सुनने उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

ठाकुरगंज में संतमत सत्संग, प्रवचन सुनने उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन

ठाकुरगंज. नावडूबा गांव स्थित महर्षि मेंही सत्संग मंदिर में आयोजित वार्षिक संतमत सत्संग रविवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में शुरू हुआ. स्वर्गीय बिंदेश्वर सिंह की स्मृति में प्रतिवर्ष होने वाले इस आयोजन में इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इस दौरान भागलपुर से पहुंचे संतमत सत्संग के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता युवा संन्यासी स्वामी सत्य प्रकाश जी महाराज ने अपने प्रवचन में जीवन को संयमित और सदाचारी बनाने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि मनुष्य को व्यभिचार, चोरी, नशा, हिंसा और झूठ जैसी बुराइयों से दूर रहकर सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए. बिना ईश्वर भक्ति के जीवन अधूरा है और सत्संग के माध्यम से ही भक्ति का सही मार्ग समझ में आता है. उन्होंने बताया कि वेद-पुराण और ऋषि-मुनियों की वाणी भी यही संदेश देती है कि ईश्वर भक्ति से ही जीवन का कल्याण संभव है. सत्संग का आयोजन दो सत्रों में किया गया, जिसमें स्तुति-भजन और विनती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और आरती के साथ समापन हुआ. पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली. साथ ही गुरु दीक्षा कार्यक्रम में भी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में बागेश्वरी देवी, द्रोपदी देवी, कुंती देवी, सुरेंद्र प्रसाद, निरंजन गुप्ता, शकल देव पासवान, शंभु यादव, मेघलाल यादव, महेश्वर यादव, रणधीर सिंह, दिवाकर सिंह, सूरज गुप्ता सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन