Kishanganj, बिना पुलिस वेरिफिकेशन के मकान भाड़े पर देना पड़ा भारी
Published by :MANISH KUMAR
Published at :09 May 2026 1:48 PM (IST)
विज्ञापन

बिना पुलिस वेरिफिकेशन के मकान भाड़े पर देना पड़ा भारी
विज्ञापन
ठाकुरगंज से बच्छराज नखत की रिपोर्ट,
गरीब महिलाओं से लोन और घरेलू सामान दिलाने के नाम पर हुई कथित ठगी मामले में अब मकान मालिक की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पुलिस ने बिना सत्यापन के कार्यालय के लिए मकान किराये पर देने के आरोप में गृह स्वामी को गिरफ्तार कर लिया है.जानकारी के अनुसार, किरायेदारों ने इलाके में कार्यालय खोलकर महिलाओं को समूह से जोड़ना शुरू किया था. कम ब्याज पर लोन और आसान किस्तों में घरेलू सामान देने का भरोसा दिलाकर लोगों से हजारों रुपये जमा कराए गए. बाद में कार्यालय बंद मिला और संचालक फरार हो गए.जांच के दौरान सामने आया कि मकान किराये पर देने से पहले किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया था. पुलिस अब किरायेदारी से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.
इधर, पीड़ित महिलाओं ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और जमा राशि वापस दिलाने की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










