बारिश से मिली राहत, लेकिन किशनगंज में मानसून अब भी 54% कमजोर

Updated:
विज्ञापन

IMD की रिपोर्ट

सीमांचल में हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी, लेकिन किशनगंज जिले में मानसून अब भी 54% कमजोर बना हुआ है. गलगलिया में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई, लेकिन खरीफ फसलों पर असर की आशंका बनी हुई है.

विज्ञापन

ठाकुरगंज से बच्छराज नखत की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

किशनगंज. सीमांचल में गुरुवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत जरूर मिली, लेकिन मानसून का कुल प्रदर्शन अब भी निराशाजनक बना हुआ है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की 9 जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार किशनगंज जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान औसतन 10.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है. इसके बावजूद जिले में अब तक सामान्य से 54 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

गलगलिया में सबसे अधिक वर्षा दर्ज

जिले के गलगलिया मौसम केंद्र पर पिछले 24 घंटे में 55.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जो राज्य के सर्वाधिक वर्षा वाले केंद्रों में शामिल रही. बारिश के बाद ठाकुरगंज और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो गया तथा लोगों को उमस से राहत मिली.

बिहार में भी सामान्य से काफी कम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में फिलहाल मानसूनी गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं. हालांकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में वर्षा का फैलाव व्यापक रहा. अब तक बिहार में कुल 124.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 263.2 मिलीमीटर होनी चाहिए थी. इस प्रकार राज्य में अब तक 53 प्रतिशत वर्षा की कमी दर्ज की गई है.

सीमांचल के जिलों की अलग-अलग तस्वीर

सीमांचल के जिलों में वर्षा की स्थिति अलग-अलग बनी हुई है. कटिहार में सामान्य से 60 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पूर्णिया में 80 प्रतिशत, अररिया में 70 प्रतिशत और किशनगंज में 54 प्रतिशत वर्षा की कमी बनी हुई है. इससे खरीफ फसलों की खेती पर भी असर पड़ने की आशंका बनी हुई है.

किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मानसूनी गतिविधियों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है. अच्छी बारिश होने पर धान की रोपनी और खरीफ फसलों को राहत मिलेगी. फिलहाल किसान नियमित और पर्याप्त वर्षा का इंतजार कर रहे हैं, ताकि खेती का काम गति पकड़ सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन