सातवें मैच में रेलवे क्लब ठाकुरगंज विजयी
गांधी मैदान में न्यू ईयर चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी जारी
ठाकुरगंज. ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन की ओर से गांधी मैदान में न्यू ईयर चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी का सातवां मैच थ्री स्टार क्लब ठाकुरगंज और रेलवे क्लब ठाकुरगंज बीच खेला गया. इसमें रेलवे ठाकुरगंज की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण चुना और थ्री स्टार टीम को बल्लेबाजी दी. पहले खेलते हुए थ्री स्टार क्लब ठाकुरगंज की टीम ने 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 248 रन बनाये. थ्री स्टार के बल्लेबाज बिट्टू मैक्सी ने 121 रन की शतकीय पारी खेली व शोहराब सईद ने 41 रन बनाये. रेलवे क्लब के गेंदबाज सुधीर सहनी व पिंटू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट लिये. वहीं रेलवे टीम ठाकुरगंज ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार खेल दिखाया. 18.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 249 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया. रेलवे क्लब के बल्लेबाज सुधीर सहनी 61 रन, पिंटू कुमार 58 रन, विप्लव 44 रन और शंकर पासवान ने 42 रन बनाये. थ्री स्टार टीम के गेंदबाज बिट्टू मैक्सी दो विकेट लिये. मैन ऑफ द मैच रेलवे टीम के पिंटू कुमार बने, जिन्होंने 58 रन बनाये व तीन विकेट लिये.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए